भाग 67 भाव 7 में मंगल फल
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम भाव सात में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका सुशील, बुद्धिमान, महत्त्वाकांक्षी, स्वस्थ, धनी, सेना या पुलिस में कार्यरत हो सकते हैं। विपरीत लिंगियों से इन्हें धनप्राप्ति हो सकती हैं।
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका को वैवाहिक समस्या, पारिवारिक दुःख, तनाव, हठ, दुर्वचन, असफता, चिडचिडापन, क्रोध, उदररोग, उच्चविद्या में बाधा, चोट, शरीरसुख में कमी आदि अशुभ फल मिल सकते हैं।
मिथुन तुला, कुंभ राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका वाहन चालक अथवा वाहन मैकेनिक हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि में मंगल हो तो जीवनसाथी को मृत्युसम कष्ट हो सकते हैं।
वृषभ, कन्या, मकर राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका खेती अथवा गृहनिर्माण कार्य कर सकते हैं।
कर्क, वृश्चिक, मीन राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका इंजीनियर, सर्जन हो सकते हैं।
वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, मीन राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका में हिम्मत कम हो सकती हैं।
मेष, सिंह धनु राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका प्रिंटिंग संबंधी कार्य कर सकते हैं। इनके लिए अग्निभय रहता हैं।
सातवें भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। लेकिन मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। हम मंगल दोष का अलग से अध्ययन किसी अन्य भाग में करेंगे। उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी हो जायेगी।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
P M KE PEN SE KUNDALI JYOTISH
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se tarot card,
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay,
Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads etc.
धन्यवाद!




