

1. देहरादून, हरिद्वार, NCR, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर / कालाढूंगी से कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे–नैनीताल तिराहा–लामाचौड़– आर0टी0ओ0 रोड तिराहा–पंचायतघर तिराहा–शीतल होटल– बरेली रोड़ तीनपानी तिराहा–गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।
2. रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेन्टर एवं शीतल से डायवर्ट कर बरेली रोड़ तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।
3. बरेली रोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।
4. रोडवेज बस / रेल गाडी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज / रेलवे स्टेशन हल्द्वानी/ काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम भेजा जायेगा।
जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लान-
1. रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे–नैनीताल तिराहा–लामाचौड़–आर0टीओ0रोड तिराहा–पंचायतघर तिराहा–शीतल होटल–बरेली रोड़ तीनपानी तिराहा–गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।
2. लालकुआँ की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड़ तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।
3. नैनीताल / ज्योलीकोट / धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैचीधाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।
जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले व्यक्तियों / पर्यटकों हेतु ट्रैफिक प्लान-
1. अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ, से आने वाले कैचीधाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।
2. हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैण्ड से नथुवाखान/ रामगढ होते हुए भेजा जायेगा।
3. इसी प्रकार अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
दिनांक 13-6-2026 से 16-6-2026 तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान-
भारी माल वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान –
1. भारी माल वाहन का आवागमन 13-6-2026 को प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2. 14-6-2026 की प्रातः 00.01 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहन 13-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते है। दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
4. अल्मोडा, बागेश्वर से आवागमन करने वाले माल वाहन/भारी वाहन वाया रामनगर/ मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे।
5. पिथौगरागढ, चम्पावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे।
केमू / रोडवेज की बसों हेतु ट्रैफिक प्लान-
1. 13-6-2026 को केमू / रोडवेज की बसों का आवागमन यथावत रहेगा।
2. केमू / रोडवेज की बस जिनको अल्मोडा/ पिथौरागढ/ बागेश्वर जाना है दिनांक 14-6-2026 को सायं 2.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 की दोपहर 12.00 बजे तक भवाली/कैची धाम क्षेत्र में प्रतिबन्धित रहेंगे एवं इन वाहनों को खुटानी बैण्ड / क्वारब से डार्यवट कर वाया रामगढ, मुक्तेश्वर से भेजा जायेगा।
छोटे वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान (दिनांक 13-6-2026 की प्रातः 8.00 बजे से 16-6-2026 को सायं 4.00 बजे तक)
1. हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नं0-01 बैण्ड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
2. नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
3. हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
4. अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
5. ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।
6. अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
7. ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।
8. भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट/टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।
9. अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
10. रानीखेत की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
दुपहिया वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान- (दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 8.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 को सायं 4.00 बजे तक)
1. समस्त टैक्सी बाईक एवं दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2. कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा विकास भवन पार्किंग एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जायेगा।
शटल सेवा
1. सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
2. जंगलात बैरियर भवाली
3. ब्लॉक पार्किंग भीमताल
4. खैरना
5. पनीराम ढांबा
6. तल्लीताल टैक्सी स्टैण्ड
7. नगर निगम इ0का0 काठगोदाम
8. रेलवे स्टेशन काठगोदाम
9. रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी
10. प्रस्तावित आई0एस0बी0टी0 पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी
चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल
1. सैनेटोरियम भवाली,
2. नैनीबैण्ड-1 नैनीताल रोड
3. फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
4. विकास भवन भीमताल पार्किंग
5. रेलवे स्टेशन काठगोदाम
6. रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी
7. प्रस्तावित आई0एस0बी0टी0 पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी
दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल
1. काठगोदाम रेलवे स्टेशन
2 नगर निगम इण्टर कॉलेज काठगोदाम
3. विकास भवन पार्किंग भीमताल
4. फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
इधर दूसरी ओरएस.एस.पी नैनीताल ने कैंची धाम मेला- की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आगामी 15 जून 2026 को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला एवं भंडारा कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देशः-
1- जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी सीपीयू एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर वाहनों को रोका अथवा डायवर्ट किया जाना है, वहां पर्याप्त संख्या में स्लाइड बैरियर, संकेतक बोर्ड एवं सूचना पट्ट स्थापित किए जाएं।
2- अग्निशमन विभाग, एटीएस, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सुरक्षा इकाइयों को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3- समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों के महत्वपूर्ण स्थानों पर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं एवं वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे।
4- यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाली सामग्री, अवैध पार्किंग एवं सड़क किनारे रखे अवरोधों को तत्काल हटाने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
5- सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष मोबाइल पार्टियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
6- मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं यातायात कर्मियों की तैनाती कर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
7- सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System) के माध्यम से मेले की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
8- पार्किंग स्थलों, शटल सेवा संचालन स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
9- सोशल मीडिया एवं साइबर सेल को भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
10- मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर सर्विस एवं आपदा राहत टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु प्रभावी कार्य-योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
11- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रमुख पार्किंग स्थलों एवं यातायात डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सूचना व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
12- बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित अधिकारी:-
डॉ जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी कार्यालय, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, निरीक्षक एलआईयू, रीडर टू एसपी क्राइम, स्टेनो एसएसपी, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी सीपीयू, रीडर एसएसपी, एसआईएमटी एवं पीआरओ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग:
क्षेत्राधिकारी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी भवाली, निरीक्षक रेडियो नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक भवाली, प्रभारी निरीक्षक भीमताल, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, यातायात निरीक्षक भवाली एवं यातायात निरीक्षक नैनीताल।




