आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि किस किस दिन बैंक किन किन शहरों में किन किन कारणों से बंद रहने वाले हैं. ऐसे में सभी के लिए जरूरी है कि वह बैंक जाने से पहले एक बार अपने शहर की RBI बैंक हॉलिडे जरूर जान लें.
अगले हफ्ते यानी 22 जून से 28 जून के बीच भी RBI ने कई दिन बैंकों की छुट्टी दी है. इस दौरान बैंक 4 दिन बंद रहने वाले हैं. बैंकों की यह छुट्टी अलग अलग शहरों में अलग अलग दिन हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बैंक अगले कब कब और कहां कहां बंद रहेंगे.
22 जून बैंक हॉलिडे
कल यानी 22 जून सोमवार को बैंक केवल एक शहर में बंद रहने वाले हैं. RBI ने 22 जून को शिलॉग में बैंकों की छुट्टी दी है. कल शिलॉग में बैंक थॉमस जोन्स दिवस (Rev Thomas Jones) के चलते बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इस शहर में रहते हैं तो कल बैंक न जाएं.
26 जून बैंक हॉलिडे
26 जून के देश के अलग अलग शहरों में बैंक मुहर्रम के चलते बंद रहने वाले हैं. 26 जून को बैंक केवल अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहटी, इंफाल, ईटानगर, जयपुर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी, शिलॉन्ग, शिमला में खुले रहेंगे. इन शहरों के अलावा 26 जून को बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं.
27 जून को इस महीने का चौथा शनिवार है. ऐसे में इस दिन बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं. साथ ही 28 जून को भी रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
जून के आखिरी दो दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं 29 जून को बैंक देश के केवल 1 शहर में बंद रहने वाले हैं. यह शहर शिमला है. वहीं 30 जून को भी बैंक देश के केवल 1 शहर में बंद रहने वाले हैं. यह शहर आइजोल है.




