HomeNewsP M KE PEN SE TAROT CARD READING भाग 65 टैरो कार्ड-...

P M KE PEN SE TAROT CARD READING भाग 65 टैरो कार्ड- एस ऑफ कप्स Tarot Card- Ace Of Cups

15 / 100 SEO Score

भाग 65 एस ऑफ कप्स

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘एस ऑफ कप्स‘ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह एस सूट का पहला कार्ड हैं। इस पर एक नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

नई शुरुआत, अभिलाषा पूर्ति, नये संबंध, आनंद, सुख, सकारात्मकता, प्रसन्नता, नवीनता।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति के जीवन में नई घटनाये घटित होती हैं। नये संबंध, नया व्यवसाय, नई योजना, नये रिश्ते इस तरह से जीवन में नयापन आता हैं। व्यक्ति के अभिलाषाओं की पूर्ति होती हैं। उसे आनंद मिलता हैं। सुख मिलता हैं। उसके जीवन में सकारात्मकता रहती हैं। प्रसन्नता रहती हैं। जातक-जातिकाओं के जीवन में, रिश्तों में एवं कार्यों में नवीनता आती हैं।

 हाँ/ना-यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर हाँ में होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। उसके जीवन में कुछ नई घटना घटित होगी। नई, जॉब, नया बिजनेस, नई फ्रेंडशिप। या ऐसा कुछ भी जो उसके लिए नया हो, वह उसे मिल सकता हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. कार्य तुरंत हो सकता हैं।

२. कार्य एक महीने में हो सकता हैं।

३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में, मई, जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।

नोट: प्रश्नकर्ता का कार्य होगा या नहीं यह इस समय अवधि के आसपास पता चल सकता हैं। किसी भी कार्य के स्वरुप से यह तय करना होता हैं कि उसकी समय अवधि नजदीक की बताये या दूर की।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

राशि/ग्रह

इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल और गुरु माने जाते हैं।

ग्रहदिशा

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं और गुरु की दिशा-ईशान्य हैं।

तत्व/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।

रत्न उपाय

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।

1. बाधा और असफलता को दूर करने हेतु उपाय।

नीचे लिखें मंत्र का जाप करने से कई कार्य सफल हो जाते हैं और कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधाओं का भय खत्म हो जाता है। इसलिए घर से निकलते समय या पहले मन्दिर में हाथ जोड़कर इस मंत्र का जाप करें। इसके साथ जिन लोगों को समय-समय पर असफलता हाथ लग रही है उन्हें भी इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

मंत्र

राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि।

पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते।।

2. किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने हेतु गणेश मंत्र।

श्री गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजा जाता है। इसलिए किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए उनका स्मरण करना बहुत जरूरी है। साथ ही यह मान्यता भी प्रचलित है कि घर से निकलने से पहले भगवान श्री गणेश की आराधना करने से और इस मंत्र का कम से कम ग्यारह जाप करने से सभी संकट टल जाते हैं और सफलता की प्राप्ति होती है।

मंत्र

श्री गणेशाय नमः

किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे। इस भाग में इतना ही।

P M KE PEN TAROT CARD READING

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se tarot card,

pm ke pen se tarot card reading,

pm ke pen se kundali jyotish,

pm ke pen se dharmgrantho se upay,

Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads etc.

धन्यवाद!

15 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular