आने वाले दिनों में एक बेस्ट सेडान कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट 10 से 15 लाख रुपये के बीच है तो आपके पास पहला ऑप्शन होंडा सिटी ( Honda City ) का है. वहीं इस बजट में आपके पास एक और ऑप्शन है जो कि स्कोडा स्लाविया ( Skoda Slavia ) का है. ऐसे में दोनों कारों में से कौन सी कार खरीदने अच्छा ऑप्शन होगा. आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
दोनों ही कारें शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती हैं लेकिन आपके लिए कौन-सी कार ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगी? आइए जानते हैं.
होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया कीमत
सबसे पहले बात कर लेते हैं दोनों कारों की कीमत के बारे में तो दोनों कारों की एक्स शोरूम कीमतें कुछ इस तरह से हैं.
Honda City
- शुरुआती कीमत- 12.09 लाख रुपये
- टॉप वेरिएंट- 21.09 लाख रुपये
Skoda Slavia
- शुरुआती कीमत- 9.99 लाख रुपये
- टॉप वेरिएंट- 18.19 लाख रुपये
कीमत में स्कोडा स्लाविया थोड़ी सस्ती है. वहीं होंडा सिटी थोड़ी महंगी है. अगर आपका बजट 10 से 12 लाख रुपये के आसपास है तो आप स्लाविया खरीदने के बारे में सोच सकते हैं.
होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया इंजन

होंडा सिटी में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसके असावा इसमें 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 124hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.
स्कोडा स्लाविया में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते हैं. इसमें पहला 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है, जो 113hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है. यह 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. दूसरा इंजन 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 148hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया माइलेज

होंडा सिटी का पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल में 17.77 और CVT में 17.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. वहीं इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन काफी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है, जो 27.26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है. स्कोडा स्लाविया की बात करें तो इस कार का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मैनुअल में 20.32 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 18.73 किमी प्रति लीटरका माइलेज देता है. वहीं इसका 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल DSG वर्जन 19.36 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है.
होंडा सिटी Vs स्कोडा स्लाविया फीचर्स

होंडा सिटी के प्रमुख फीचर्स कुछ इस तरह से हैं-
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- ADAS सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग
- लेन कीप असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
स्कोडा स्लाविया के प्रमुख फीचर्स कुछ इस तरह से हैं-

- 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- वायरलेस चार्जर
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- 6 एयरबैग
टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के मामले में दोनों ही सेडान कारें आगे हैं. हालांकि, होंडा सिटी में ADAS के कारण सुरक्षा में मजबूत विकल्प बन जाती है.




