भाव 10 में मंगल फल
पीएम के पेन से कुंडली ज्योतिष में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम भाव दस में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
दसवें भाव में मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका सुखी, स्वस्थ, धनी, लोकप्रिय, भूमि-भवन-वाहन युक्त, उच्च शिक्षित, स्वाभिमानी, पराक्रमी, राजनेता हो सकते हैं। इनके भाई दीर्घायु हो सकते हैं। ऐसे लोग सफल व्यापारी हो सकते हैं। पराक्रम दिखानेवाले कार्य करना इनको पसंद आ सकता हैं। ऐसे लोग अग्नि से संबधित कार्य कर सकते हैं। इन्हें सरकारी कार्यों से लाभ हो सकता हैं।
दसवें भाव में मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका चिंतातुर, आलसी, कामचोर, क्रोधी, माता से मतभेद रखनेवाले हो सकते हैं। इनके बचपन में माता-पिता को मृत्युसम कष्ट हो सकते हैं। माता-पिता से इनकी दूरी रह सकती हैं। इनके कार्य में बाधायें आ सकती हैं। इन्हें धन की कमी रह सकती हैं। इन्हें अग्नि और शस्त्र से चोट लग सकती हैं।
दसवें भाव में वृश्चिक राशि में स्वराशि का मंगल हो तो नौकरी में समस्या हो सकती हैं। ऐसे लोग वकीली और डॉक्टरी पेशे में सफल हो सकते हैं।
आपकी कुंडली देखिए। जहाँ मंगल लिखा हैं, वहाँ अगर 8 नंबर लिखा होगा तो यह प्रिडिक्शन आपसे मैच कर सकती हैं।
दसवें भाव में मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका को अपने कार्य में आसानी से सफलता मिलती हैं।
आपकी कुंडली देखिए। जहाँ मंगल लिखा हैं, वहाँ अगर 1, 3, 5, 7, 9, 11 नंबर लिखा होगा तो यह प्रिडिक्शन आपसे मैच कर सकती हैं।
दसवें भाव में वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका को कार्य में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती, उन्हें संघर्ष करना पड़ता हैं।
आपकी कुंडली देखिए। जहाँ मंगल लिखा हैं, वहाँ अगर 2, 4, 6, 8, 10, 12 नंबर लिखा होगा तो यह प्रिडिक्शन आपसे मैच कर सकती हैं।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
दसवें भाव के मंगल के संदर्भ में आपके कोई सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें।
हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें। इस भाग में इतना ही।
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
धन्यवाद!




