HomeमेरठMeerut News: प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल! गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर...

Meerut News: प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल! गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली…

10 / 100 SEO Score

 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव स्थित डी-ब्लॉक जोनल पार्क के पास एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आदित्य प्रधान के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती अनुष्का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और घटना वाले दिन मिलने के लिए पार्क के पास पहुंचे थे. आदित्य अपनी बाइक से आया था, जबकि अनुष्का स्कूटी से मौके पर पहुंची थी.

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने अवैध पिस्टल निकालकर अनुष्का पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. युवती के जमीन पर गिरते ही उसने खुद को भी गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

घटनास्थल पर कई अधिकारी पहुंचे

सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुष्का की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज अस्पताल में जारी है. घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक आदित्य प्रधान एक हिस्ट्रीशीटर था और करीब दस दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular