Home देश सरकार ने 156 दवाओं पर लगाया बैन

सरकार ने 156 दवाओं पर लगाया बैन

सरकार ने 156 दवाओं पर लगाया बैन

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में मौजूद 156 दवाओं के उपयोग पर बैन लगा दिया हैं जिसके बाद अब ये दवाओं बाजार में नहीं मिल पाएगी। सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाते हुए देश की कई स्वास्थ्य समस्याओं को आराम दिया है। ये दवाएं ठीक नहीं हैं और इनके इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो रहा है। चलिए जानते हैं किन दवाओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा है। बताया जा रहा हैं कि, बुखार व दर्द के इलाज में होने वाली कई दवाओं के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

इन दवाओं पर लगाया बैन

बुखार औऱ दर्द निवारक कई दवाईयों को बैन कर दिया हैं जिसमें कई दवाईयों के नाम शामिल किए गए है। बैन दवाओं में एसिक्लोफेनाक 50एमजी + पैरासिटामोल 125एमजी कॉम्बिनेशन वाले टैबलेट का नाम शामिल है.

उसके अलावा मेफेनामिक एसिड + पैरासिटामोल इंजेक्शन, सेट्रीजीन एचसीएल + पैरासिटामोल + फेनिलफ्रीन एचसीएल, लेवोसेट्रीजीन + फेनिलफ्रीन एचसीएल + पैरासिटामोल, पैरासिटामोल + क्लोरफेनिरामाइन मैलेट + फेनिल प्रोपेनोलामाइन, और कैमिलोफिन डाइहाइड्रोक्लोराइड 25एमजी + पैरासिटामोल 300एमजी दवाओं का नाम शामिल हैं।

क्यों बैन होती हैं दवाईयां?-

सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर बैन लगाया जाता है। इसके पीछे हेल्थ सी जुड़ी कई वजह हो सकती हैं। वहीं पर इसके लिए बिना सही से टेस्ट किए बाजार में उतार दिया गया है या जिनके इस्तेमाल से लोगों की सेहत पर इसका खतरा नजर आता हैं इसे देखते हुए दवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है। बताते चलें कि, मंत्रालय ने यह कार्रवाई एक एक्सपर्ट कमिटी और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से मिली सलाह के आधार पर की हैं तो वहीं पर इससे पहले मार्च 2016 में 344 कॉम्बिनेशन ड्रग्स पर और जून 2023 में 14 दवाओं पर बैन अब तक कई कार्रवाईयां हो चुकी है।

इस एक्ट के तहत लिया निर्णय–

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन फैसले में कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के सेक्शन 26ए के तहत संबंधित दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि, तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए 150 से ज्यादा जिन दवाओं के नाम हैं, उनकी मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ बिक्री तत्काल बंद करने का फैसला किया है। बताया जाता हैं कि, पैरासिटामोल, ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन के कॉम्बिनेशन पर भी बैन लगाया है. इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल पेनकिलर यानी दर्द निवारक दवा के रूप में किया जाता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here