Home ज़रा हटके Phone में हमेशा रखें ये 6 सरकारी Apps

Phone में हमेशा रखें ये 6 सरकारी Apps

Phone में हमेशा रखें ये 6 सरकारी Apps

उमंग ऐप (UMANG App)
उमंग सभी सरकारी सर्विस को एक प्लेटफॉर्म पर लाता है। इस ऐप से आप पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार ऐप (mAadhaar App)
आधार ऐप से आप अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आधार कार्ड डाउनलोड करने से लेकर आधार कार्ड अपडेट में किया जाता है। साथ ही आधार कार्ड की मौजूदा स्थिति का पता लगाया जा सकता है। mAadhaar से आप ऑनलाइन मोड में आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कई अन्य कामकाज कर सकते हैं।

DigiLocker App
DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है जिसमें आप अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इसम कहीं से ऑनलाइन मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि डिजीलॉकर के डॉक्यूमेंट को ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस ऐप का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों को स्टोर कर सकते हैं।

mParivahan Apps
mParivahan ऐप से आप वाहन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस ऐप का उपयोग वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने, चालान का भुगतान करने और वाहन की जानकारी अपडेट करने के लिए कर सकते हैं।

Aarogya Setu
कोरोना महामारी के दौरान विकसित किया गया, Aarogya Setu ऐप आपको COVID-19 संक्रमण के जोखिम के बारे में सूचित करता है। यह ऐप आपके स्थान के आसपास के COVID-19 मामलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।

MyGov
MyGov ऐप आपको सरकार के साथ जुड़ने और अपनी राय देने का मौका देता है। आप इस ऐप के जरिए आप से सरकार की कई तरह की योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here