Homeव्यापार/ एजूकेशन/पैसाएयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़...

एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ बढ़ा, LIC ने कराया नुकसान

Market Cap update: पिछले हफ्ते भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 2.01 लाख करोड़ बढ़ा

15 / 100 SEO Score

Market Capitalization: सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के बाजार हैसियत यानी मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सामूहिक रुप से 2,01,552.69 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इस दौरान भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का मार्केट कैप बढ़ा. वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी की बाजार हैसियत 3,004.38 करोड़ रुपये घट गई.

किसने कराया फायदा—

पिछले हफ्ते भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 54,282.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,490.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. कंपनी सबसे अधिक फायदे में रही.

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 29,662.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,80,867.09 करोड़ रुपये हो गया.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 23,427.12 करोड़ रुपये बढ़कर 16,36,189.63 करोड़ रुपये हो गई.

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 22,438.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,358.33 करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक का 22,093.99 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 12,70,035.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 17,480.49 करोड़ रुपये बढ़कर 8,07,299.55 करोड़ रुपये पर

आईटीसी की 15,194.17 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,42,531.82 करोड़ रुपये हो गई.

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 9,878.19 करोड़ रुपये बढ़कर 19,92,160.61 करोड़ रुपये पर हो गई.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 7,095.07 करोड़ रुपये बढ़कर 7,05,535.20 करोड़ रुपये रहा. इन सभी कंपनियों इस दौरान फायदा कराया.

किसका घटा मार्केट कैप—

इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 3,004.38 करोड़ रुपये घटकर 6,54,004.76 करोड़ रुपये रह गई. इस दौरान एलआईसी को नुकसान का सामना करना पड़ा. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,707.01 अंक या 2.10 फीसदी फायदे में रहा. गुरूवार को सेंसेक्स 83,116.19 अंक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था.

मार्केट कैप में टॉप पर कौन?–

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और आईटीसी का स्थान रहा.

15 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular