Homeबाराबंकीधूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

7 / 100 SEO Score

धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
जयंती पर नमो प्रदर्शनी के समापन के साथ सेवा पखवाड़ा हुआ संपन्न
बाराबंकी- महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा द्वारा जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन (17 सितंबर ) से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के बाद संपन्न हुआ।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद एवम खाद्य एवम रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने राजकीय इंटर कॉलेज में नमो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।पटेल चैराहा स्थित सरदार पटेल ,उद्यान पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय,महात्मा गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी एवम घंटाघर के निकट स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर दोनो मंत्रियों एवम भाजपाइयों ने पुष्पांजलि करके उन्हें नमन किया।छाया चैराहा के निकट स्थित गांधी आश्रम में मंत्री दानिश आजाद और सतीश शर्मा ने अन्य भाजपाइयों संग खादी वस्त्र खरीद कर भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों को भेंट किया।
इस अवसर पर  जिला प्रभारी अवनीश सिंह,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, बैजनाथ रावत , हरगोविंद सिंह ,संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई , प्रमोद तिवारी ,मनोज कुमार वर्मा,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular