Homeबाराबंकीमहात्मा गॉंधी व , लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर उनकी फोटों...

महात्मा गॉंधी व , लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर उनकी फोटों पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया नमन

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- तहसील रामनगर क्षेत्र में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कई जगह  कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
बताते चलें 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी जन्म दिवस पर ग्राम न्यायालय रामनगर में न्याय अधिकारी रोहित शाही ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए वही तहसील कार्यालय के सभागार में उप जिलाधिकारी रामनगर पवन कुमार और तहसीलदार रामनगर भूपेंद्र विक्रम सिंह नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर तहसील के सफाई कर्मी को भी अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। आला अधिकारियों ने गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विनीत सहर ने गजल पढ़ी वहीं चैतन्य चालू ने भी मुक्तक पढ़े। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के महामंत्री सुरेश त्रिपाठी के साथ कई अधिवक्ता गण व कई राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।
सरकारी एवं गैर सरकारी  संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । इस क्रम में ब्लाक कार्यालय रामनगर में ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी व खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा राष्ट्रपिता एवं स्व0 श्री शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प एवं माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश दिया। इस मौके पर जॉइंट बी डी ओ नंद कुमार पांडेय ए डी ओ पंचायत कौशल कुमार एडीओ आईएसबी जयराम बाल्मीकि, एडीओ ऐजी दलबीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रूबी सिंह, अवर अभियंता प्रमोद कुमार तिवारी, लिपिक अनूप कुमार जैन, सरवर खान, गोविंद मौर्य मनोज मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रामशरण पाठक के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र  पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर सभासद श्याम मोहन शुक्ला इसरार खान जावेद खान रियाज अहमद अवनीश मिश्रा शुभम जायसवाल वरिष्ठ लिपिक रामकरन दयाशंकर तिवारी रमेश जायसवाल त्रिभुवन नाथ मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular