Homeबाराबंकीदुर्गा पण्डाल ग्राम टेरा सानी में मिशन शक्ति फेस 5 अंतर्गत महिलाओं...

दुर्गा पण्डाल ग्राम टेरा सानी में मिशन शक्ति फेस 5 अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक

8 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री निर्देश पर मसौली पुलिस द्वारा गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन दुर्गा पण्डाल ग्राम टेरा सानी में मिशन शक्ति फेस 5 के तहत एंटी रोमियो, साइबर जागरुकता के महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,बाल विवाह, पास्को एक्ट आदि  के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी यशकांत सिंह  के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।महिला आरक्षी राधिका द्विवेदी ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर या स्थानीय पुलिस में सूचना दें। महिला आरक्षी पूनम बिंद ने कहा कि घटना को छिपाने से अपराधियों के हौंसले बुलंद होते हैं। छात्राओं को भरोसा दिया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। श्री बिंद ने महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,108 ऐम्बुलेंस,1930 साइबर क्राइम,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली ने सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिजय बहादुर वर्मा, अरुण कुमार यादव सहित महिलाएं मौजूद थी।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular