Friday, February 13, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सदस्यता का आंकड़ा 2 लाख पार, रविवार को बने 44 हजार...

भाजपा सदस्यता का आंकड़ा 2 लाख पार, रविवार को बने 44 हजार से अधिक सदस्य

भाजपा सदस्यता का आंकड़ा 2 लाख पार, रविवार को बने 44 हजार से अधिक सदस्य
(बंकी नगर मंडल के हजरतपुर दराहरा के बूथ संख्या 355 पर सदस्यता करते एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह)

बाराबंकी- गत 2 सितंबर से शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान ने तेजी पकड़ी है।रविवार को विशेष महाभियान चलाकर जिले में 44 हजार से  अधिक सदस्य ऑन लाइन मध्यम से बनाए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि रविवार को 44 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ऑन लाइन माध्यम से ग्रहण की।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत रविवार तक भाजपा के कुल सदस्यों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया।
जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने बंकी नगर मंडल के दरहरा गांव के बूथ संख्या 355 पर सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल से जुड़ने के लिए आम जन में उत्सुकता है। आत्मनिर्भर ,सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता सदस्यता में जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular