Homeबाराबंकीविश्व हिन्दू परिषद ने वाल्मीकि समाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाई वाल्मीकि...

विश्व हिन्दू परिषद ने वाल्मीकि समाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाई वाल्मीकि जयंती

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- महर्षि वाल्मीकि की जयंती उत्साहपूर्वक गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा कस्बा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर मनाई गई।
गुरूवार को आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विहिप के पदाधिकारीयों ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पूजा अर्चना की। इसके इसके उपरांत वाल्मीकि मंदिर के अध्यक्ष राजू वाल्मीकि,अमित वाल्मीकि विनय वाल्मीकि नीलम वाल्मीकि सहित एक दर्जन से अधिक वाल्मीकि समाज के लोगों का अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया। वीएचपी के जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के रचनाकार भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया और उनकी रचनाएं अनंत काल तक मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी। संपूर्ण हिंदू समाज को रामायण ने सत्य धर्म साहस और सद्भावना के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनय मिश्रा,जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला,प्रखंड उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा,बजरंग दल प्रखंड संयोजक अंशु शुक्ला,गोलू तिवारी अर्जुन द्विवेदी अमरेश मिश्रा अभिषेक वाल्मीकि हरिप्रसाद वाल्मीकि अनमोल वाल्मीकि राज वाल्मीकि मानसी वाल्मीकि सहित कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular