Homeबाराबंकीदुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों का किया...

दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों का किया गया अभिनन्दन

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एव आयोजन मे सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कस्बा मसौली बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर पर शारदीय नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा प्रतिमा के स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले कस्बा प्रभारी राजकरन सिंह, उपनिरीक्षक अभय गुप्ता, आरक्षी नरेन्द्र यादव विकास यादव को दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो को पुष्पगुच्छ एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया बताते चले कि नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के मौके पर सुबह शाम दोनो समय होने वाली आरती के साथ साथ रात्रि मे होने वाले धार्मिक एव सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय रही साथ विसर्जन के मौके पर उमड़ी भक्तो के बींच शांति बनाये रखने मे पुलिस का कदम बेहतर रहा। पुलिस कर्मियों के सम्मान के साथ साथ दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रेम नन्द वर्मा, संचालन रामसरन सोनी, अखिलेश यादव,पिन्कू सैनी, सन्तोष नागवंशी, राहुल सोनी,आकाश गुप्ता, ओम नाग, अभिषेक मिश्रा, अयोध्या नाग, शिव कैलाश नाग, शिवम गुप्ता, रामबाबू जायसवाल, सोनू जैन, सतीश सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular