Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के प्रयास मे असफल होने पर धारदार चाकू...

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के प्रयास मे असफल होने पर धारदार चाकू से किया हमला, रेफर

मसौली, बाराबंकी- देर रात्रि शौच के लिए गयी 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले दबँग दो सगे भाई अपने मकसद मे कामयाब न होने पर किशोरी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया जहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्कीनगर निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी रविवार की देर गांव के बाहर शौंच के लिए गयी थी वही पर पहले से ही घात लगाये बैठे दबँग प्रदीप व अर्जुन पुत्रगण कमलेश ने किशोरी को दबोच लिया और बदनीयती के उद्देश्य से किशोरी के कपड़े आदि फाड़ने लगे किशोरी के शोर मचाने एव विरोध करने पर दबँगो ने किशोरी के गले पर चाकू से हमला कर दिया जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों को जानकारी होने पर किशोरी की माता व पिता जब दबँगो के घर उलाहना देने पहुंची तो दबँग प्रदीप अर्जुन के पिता कमलेश, माता रामफली एव अपने अन्य पुत्रो नन्हा व लवकुश के साथ पीड़ित परिवार पर ईट गुम्मो से हमला कर दिया। पीड़िता की माँ ने बताया दबँग प्रदीप व अर्जुन के पिता झांड फूँक का काम करता है तथा 5 माह पूर्व छेड़खानी कर चुके है गंभीर रूप से घायल किशोरी का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular