(सदस्यता अभियान की जिला टोली को संबोधित करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा)
बाराबंकी- भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। बैठक में बीजेपी के सदस्यता अभियान की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अभियान की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए सदस्यता आंकड़े कम होने का कारण भी पूछा।
रविवार को मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रत्येक बूथ पर विशेष सदस्यता महाभियान चलाकर 30 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कई जनपदों के तौर तरीको से भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
लगातार दूसरे दिन समीक्षा करने भाजपा कार्यालय पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पहला कदम है।इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को इस अभियान को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र हासिल करने की हिदायत दी। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया।पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने आभार ज्ञापित किया।
जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाने में सदस्यता अभियान का अहम रोल होगा। उन्होंने जिला पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों को नए लक्ष्य आवंटित किए।सक्रिय सदस्यता का सत्यापन करने के लिए प्रवासी बनाए गए सीतापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने भी कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,शरद अवस्थी, शशांक कुसुमेश,राम कुमारी मौर्य, अमरीश रावत, संदीप गुप्ता, शील रत्न मिहिर, मनोज त्रिवेदी, विजय आनंद बाजपेई, अजीत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान कार्यकर्ता निर्माण का पहला कदम कमलेश मिश्राधीमी सदस्यता को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी27 अक्टूबर को विशेष महाभियान
RELATED ARTICLES




