बाराबंकी- जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा द्वारा जिला महिला अस्पताल में जागो री जागो संस्था के मासिक कार्यक्रम सरकारी अस्पताल में प्रसव करायें बेटी होने पर खुशी मनाए
नवप्रसूताओं में 90 फल पैकेट सेब, नाशपाती, केला, बिस्कुट, ब्रेड और नवजात कन्याओं की माताओं को फल और 30 बेबी हाइजिन किट बेबी मैट्रेस,बेबी जैकेट,बेबी कैप, बेबी डायपर,बेबी ब्लैंकेट, नहाने का साबुन,हैंड वाश और दलिया
जागो री जागो किशोरी वालेंटियर्स बबिता, सौम्या, काजल,नेहा, महिमा,सौम्या के साथ प्रत्येक बेड पर जाकर वितरण किया गया।
उन्होंने कहा नवप्रसूताओ की सेवा में वितरण के नेक कार्य में शामिल होकर जितनी खुशी हुई उससे ज्यादा उनके चेहरों पर पोषण किट पाकर जो खुशी देखी वह बहुत अदभुत रही ।
इस अवसर पर डॉ.प्रेम दयाल, संस्था प्रमुख चंद्र प्रकाश वर्मा, कृष्णा चैधरी, गीता,प्रताप सिंह वर्मा, सोम नाथ रस्तोगी,मनीष मेहरोत्रा दिनेश चंद्र वर्मा की शोभनीय उपस्तिथि रही।
अस्पताल में नव प्रसूताओं को 90पैकेट फल और 30नवजात कन्याओं मे वितरित किए बेबी किट
RELATED ARTICLES




