Homeबाराबंकीजुड़वा भाईयों के पटाखा चलाने में लड़कपन की शरारत में एक भाई...

जुड़वा भाईयों के पटाखा चलाने में लड़कपन की शरारत में एक भाई की गई जान

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी- थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैया मे पटाखे दगाते समय खुशियों का महापर्व गम मे बदल गया। जहां दो जुड़वा भाइयो मे एक भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर सरैया निवासी राजू गौतम के 11 वर्षीय दो जुड़वा पुत्र करन अर्जुन शुक्रवार को घर के बगल मे पटखा जला रहे थे। करन ने एक पटाखे को जलाते समय पटाखे पर गिलास रख दिया और पटाखा दगते ही गिलास फट कर अर्जुन के पेट मे घुस गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गये। जहां हालात गंभीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया। जहा अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे गांव मे खुशियों का महापर्व गम मे बदल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करन-अर्जुन जुड़वा भाईयों की टूटी जोड़ी
11 वर्ष पूर्व जब प्यारेपुर सरैया मे राजू गौतम के घर दो जुड़वा बच्चो ने जन्म लिया तो पति पत्नी खुशी से झूम उठे और फेमस फिल्म करन अर्जुन को लेकर दोनो बेटों का नाम करन अर्जुन रखा। लेकिन ईश्वर ने 11 वर्ष बाद दोनो जुड़वा भाइयो को जुदा कर दिया करन के द्वारा दगाए गये पटाखे मे अर्जुन की जान चली गयी और दीपावली की खुशियां गमगीन हो गयी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular