Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशचोरों ने तीन घरों से 18 हजार की नगदी सहित लाखों की...

चोरों ने तीन घरों से 18 हजार की नगदी सहित लाखों की किया चोरी

सिद्धौर, बाराबंकी- असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने तीन घरों में घुसकर 18  हजार की नगदी और लाखों के कीमती सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए।सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की।
थाना असन्द्रा क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी श्रीपति यादव के मकान में घुसकर चोर बीते शुक्रवार की रात दो हजार की नगदी और पायल झुमकी आदि सामान उठा ले गए।इसी रात बबुरिहा गांव निवासी श्रीकांत के घर में जीने के रास्ते दाखिल हुए चोर दस हजार की नगदी, मांगबेदी झुमकी व पायल समेत लाखों रुपए का सामान बटोर ले गए। पड़ोस में रह रहे डा.अनमोल के घर की दीवाल फांद कर चोर अंदर दाखिल हो गए और 6500 की नगदी उठा ले गए।शनिवार को सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। इतना ही नहीं तीसरी घटना  स्थानीय नगर पंचायत सिद्धौर के नऐका पुरा वार्ड  निवासी राम प्रकाश वर्मा घर के अंदर रखे  18 बोरी धान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।जिसकी सूचना चैकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने जांच की।इस संबंध में थाना प्रभारी असन्द्रा जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular