Homeउत्तर प्रदेशपरिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने किया शुभारंभ

परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने किया शुभारंभ

7 / 100 SEO Score


सिद्धौर, बाराबंकी- विकास खण्ड सिद्धौर की परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिनी स्टेडियम जियनपुर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।                  
     विकास खंड सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है व बच्चों में सामाजिक सदभावना एवं मेल मिलाप की भावना का विकास होता है।वहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और भाईचारा का वातावरण सृजित होता है। प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए बच्चों को आगे आना चाहिए।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सोनू रावत,द्वितीय स्थान पर आकाश,तृतीय स्थान पर अरशद,100 मीटर दौड़ में सानू खान को प्रथम,दानिश हसन को द्वितीय,अर्शलान खान तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग में 50 मीटर में प्रथम स्थान अनामिका,काव्य वर्मा को द्वितीय,फिरदौस को तृतीय,100 मीटर दौड़ में रोशनी को प्रथम,शगुन को द्वितीय एवं संजना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में कबड्डी में कोठी की टीम विजयी रही। पीटी एवं डम्बल में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय गंजरिया की टीम विजयी रही।उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी में नवाबपुर कोडरी की टीम विजेता रही।बॉलीबाल और कबड्ड़ी में मंसारा की टीम विजयी रही।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव एवं दिनेश वर्मा ने किया।
प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आनंद पांडेय,स्काउट मास्टर शिवम शर्मा,ए आर पी आदर्श कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार वर्मा, साहब शरण वर्मा,जंग बहादुर वर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,वी पी सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,अभिषेक नाग,संयुक्त मंत्री आशुतोष नाथ मिश्रा,दिनेश यादव,सवितानन्द मिश्र,संजीव चैधरी,अतुल यादव,जकरिया आलम,हामिद अंसारी,अमरीश,आशीष वर्मा ,पवन यादव, राहुल सिंह,चिंतामणि पांडेय,प्रीतू श्रीवास्तव सहित सभी प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular