रामसनेहीघाट, बाराबंकी- सख्त कानून के बनाए जाने के बाद भी ठग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा दरियाबाद विधानसभा विधायक की फर्जी सोशल मीडिया आई डी बनाकर, धन मांगने का है।
साइबर ठगों ने राज्यमंत्री की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर फर्जी आई डी बना डाली। फिर साइबर ठगों ने राज्यमंत्री के जान पहचान के लोगों के पास संदेश भेज कर धन मांगा। मामला जैसे ही राज्यमंत्री के संज्ञान में आया तुरंत ही उन्होंने अपने एक्स ट्विटर पर इसकी जानकारी जनता को दी। राज्यमंत्री की शिकायत पर बाराबंकी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है
ठगों ने बनाई राज्यमंत्री की फर्जी सोशल मीडिया आईडी, लोगों से किया वसूली का प्रयास
RELATED ARTICLES




