Homeउत्तर प्रदेशराजघाट से शुरू होगी, 360 किमी की दूरी तय करेंगे; राहुल-खड़गे भी...

राजघाट से शुरू होगी, 360 किमी की दूरी तय करेंगे; राहुल-खड़गे भी शामिल होंगे

8 / 100 SEO Score

कांग्रेस की महीने भर चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू होगी। यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। यात्रा का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर भी इसमें शामिल होंगे। यह यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते की जा रही है। कांग्रेस दिल्ली में अपनी पहचान वापस पाने के लिए आप सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर दबाव बनाने की कोशिश में है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शहर के लोगों से बातचीत करेंगे और पिछले 10 सालों में उनके सामने आई समस्याओं के बारे में जानेंगे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular