Thursday, June 19, 2025
spot_img

29.2 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशयातायात नियमो के प्रति किया जागरूक, वाहनों की हुईं जाँच

यातायात नियमो के प्रति किया जागरूक, वाहनों की हुईं जाँच

सैदनपुर, बाराबंकी- यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान नियमो का पालन करने की अपील की गई।
थाना सफदरगंज के अंतर्गत आज कस्बा सैदनपुर के चैराहे पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गयी। पुलिस ने दो पहिया वाहन सहित चार पहिया वाहनों की जांच और बेल्ट के उपयोग किए जाने की जांच की। सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना प्रभारी सुधीर कुमार के निर्देश अनुसार आज चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने सावधानी से गाड़ी चलाने की हिदायत दी और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक भी किया।
इस दौरान सैदनपुर चैकी प्रभारी एस आई सत्य प्रकाश यादव एसआई लक्ष्मीकांत सोनकर दीवान प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar