Homeव्यापार/ एजूकेशन/पैसाNFO Investment : HDFC, ICICI Pru सहित 8 एएमसी ला रही हैं...

NFO Investment : HDFC, ICICI Pru सहित 8 एएमसी ला रही हैं अपना एनएफओ

New Fund Offer : बाजार में इन दिनों कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर (NFO) लेकर आ रही हैं. एनएफओ का उद्देश्य स्पेसिफिक एसेट क्लास या सेक्टर में निवेश करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाना है.

10 / 100 SEO Score

Mutual Funds New Fund Offer : बाजार में इन दिनों कई म्यूचुअल फंड कंपनियां अपना न्यू फंड ऑफर (NFO) लेकर आ रही हैं. इसके पीछे वजह है कि निवेशकों में आईपीओ की ही तरह NFO का भी क्रेज बढ़ रहा है. NFO के जरिए कोई म्यूचुअल फंड कंपनी यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों को किसी नई स्कीम में पहली बार यूनिट बेचती है. एनएफओ की अवधि के दौरान, निवेशक उस म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट को फेस वैल्यू पर खरीद सकते हैं, जो आमतौर पर 10 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित होती है. एनएफओ का उद्देश्य स्पेसिफिक एसेट क्लास या सेक्टर में निवेश करने के लिए निवेशकों से फंड जुटाना है. अगर आप भी निवेश के लिए ऐसी स्कीम तलाश रहे हैं तो अगले कुछ दिनों में कई विकल्प हैं. अगले हफ्ते 8 म्‍यूचुअल फंड हाउस अपनी नई स्‍कीम लेकर आ रहे हैं. 

HDFC Nifty India Digital Index Fund—

NFO ओपन डेट : 22 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  6 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : इक्विटी सेक्‍टोरल टेक्‍नोलॉजी  
बेंचमार्क : Nifty India Digital TRI
कम से कम निवेश : 100 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : कुछ नहीं   
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटी : वेरी हाई 

ICICI Prudential Equity Minimum Variance Fund—

NFO ओपन डेट : 18 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  2 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : इक्विटी थिमैटिक 
बेंचमार्क : NIFTY 50 TRI
कम से कम निवेश : 5000 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश,  SIP की भी सुविधा 
एग्जिट लोड : 1%, अगर 12 महीने के पहले निवेश भुनाते हैं  
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटी : वेरी हाई 

PGIM India Healthcare Fund—

NFO ओपन डेट : 19 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  3 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : सेक्‍टोरल फार्मा  
बेंचमार्क : BSE Healthcare TRI
कम से कम निवेश : 5000 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : 0.5%, अगर 90 दिनों के अंदर भुनाते हैं
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटर : मॉडरेट 

Axis Momentum Fund—

NFO ओपन डेट : 22 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  6 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : इक्विटी थिमैटिक   
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
कम से कम निवेश : 100 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : 1%, अगर 12 महीनों के अंदर भुनाते हैं
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटर : वेरी हाई 

Bandhan Nifty 200 Quality 30 Index Fund —

NFO ओपन डेट : 18 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  29 नवंबर, 2024
कैटेगरी : इक्विटी थिमैटिक   
बेंचमार्क : NIFTY 200 Quality 30 TRI
कम से कम निवेश : 1000 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : 0.25%, अगर 15 दिनों के अंदर भुनाते हैं
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटर : वेरी हाई 

Shriram Multi Sector Rotation Fund—

NFO ओपन डेट : 18 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  2 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : थिमैटिक   
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
कम से कम निवेश : 500 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : 1%, अगर 3 महीने के पहले भुनाते हैं    
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटी : वेरी हाई 

Franklin India Long Duration Fund —

NFO ओपन डेट : 20 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  5 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : डेट, लॉन्‍ग ड्यूरेशन    
बेंचमार्क : CRISIL Long Duration Debt A-III Index
कम से कम निवेश : 1000 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : 0.25%, अगर 15 दिनों के अंदर भुनाते हैं
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटर : मॉडरेट

Mirae Asset Long Duration Fund—

NFO ओपन डेट : 21 नवंबर, 2024
NFO क्‍लोज डेट :  2 दिसंबर, 2024
कैटेगरी : डेट, लॉन्‍ग ड्यूरेशन 
बेंचमार्क : CRISIL Long Duration Debt A-III Index
कम से कम निवेश : 5000 रुपये, जिसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में कितना भी निवेश 
एग्जिट लोड : कुछ नहीं
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
रिस्‍कोमीटर : मॉडरेट 

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, यह किसी स्कीम में निवेश करने की सलाह  नहीं है. निवेश का कोई भी फैसला स्कीम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने और अपने निवेश सलाहकार की राय लेने के बाद ही करें.)

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular