Homeउत्तर प्रदेशजनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओं व महिलाओं को महिला...

जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओं व महिलाओं को महिला पुलिस द्वारा किया गया जागरूक

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- मिशन शक्ति फेज- 05 के दृष्टिगत “आपरेशन खोज” के तहत समस्त थानों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में चैपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई।
महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए वूमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल आदि महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी के साथ स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी देते हुए जागरूक किया।
पुलिस द्वारा ’आपरेशन खोज’ के तहत गुमशुदा बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्वयं सेवी संस्थाओं, आश्रय ग्रहों आदि का भौतिक निरीक्षण कर बच्चों की बरामदगी के सम्बन्ध में विशेष अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular