हरख, बाराबंकी- थाना सफदरगंज क्षेत्र में गुरूवार को लकडकट्टो ने रेलवे क्रासिंग के समाने लगी आम की बाग गांव करमुल्ला पुर में आम के सात व आठ पेड हरे भरे काट डाला अब मामला उजागर हुआ, तो वन विभाग ने आनन फानन में लकडकट्टो के खिलाफ करवाही करने की बात कही है।
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्ला पुर गांव निवासी एक किसान ने अपना आम का बाग लकडी ठेकेदार जीबराइल को बेच दिया। जिसमें आम के करीब तीस से ज्याद हरे भरे पेड खडे हुए थे। उसमें आम के हरे भरे पेडो पर लकडकट्टो ने गुरुवार को आरा चला दिया और आम के आठ पेड काट डाले। इसकी जानकारी वनविभाग और पुलिस को नही हुई। वनविभाग के अधिकारी से जब कटान के विषय में जानकारी ली गई, तो उनहोंने इंकर कर दिया। मामला चर्चा में आने के बाद वन विभाग ने आनन फानन में लकडकट्टो के खिलाफ करवाही करने की बात कही है। अब यह देखना क्या करवाही करते है।