Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशनशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बाराबंकी- उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत मादक पदार्थों का सेवन को करने से रोकने जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डा० के०एन०एस० कालेज ऑफ नर्सिंग (मेयो हास्पिटल परिसर) निकट सफेदाबाद कासिंग, बाराबंकी में आयोजित किया गया, जो कि आर०जगत सांई (आई०ए०एस) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नबावगंज बाराबंकी, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक नगर सुमित त्रिपाठी,   जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा, डिप्टी सीएमओ डाॅ.आफताब अंसारी एवं डाॅ.सुरेन्द्र कुमार, जिला मद्यनिषेध अधिकारी नीतू वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राधे श्याम (प्रतिनिधि) ,  महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह, औषधि निरीक्षक सीमा सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पुरूषोत्तम विश्वकर्मा उप निरीक्षक एएनटीएफ, डाॅ. एन.के. मोहेन्द्र डीन एवं रंजीत कुमार, रजिस्ट्रार डाॅ. केएनएस कालेज ऑफ नर्सिंग, डाॅ. सिवांगी अग्रवाल असिस्टेन्ट प्रोफेसर, बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेश कुमार,, समाज कल्याण के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदया द्वारा सभी अतिथियों का तुलसी के पौधे देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी 12 छात्रध्छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य अतिथियों को नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत शपथ दिलायी गयी। अन्त में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षण संस्थान एवं हास्पिटल के समस्त शिक्षकों तथा अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular