Homeउत्तर प्रदेशकार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो जखमीं

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो जखमीं

3 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी-  रानी बाजार मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार विनय कुमार (24) और उनके भाई निर्मल (22) कार में सवार होकर त्रिलोकपुर से रामनगर किसी कार्य के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार त्रिलोकपुर-रानी बाजार मार्ग पर गेंदौरा गांव के मोड़ के पास पहुंची, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों भाई विनय और निर्मल को चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें मदद पहुंचाई और तुरंत निजी क्लिनिक, रानी बाजार में उनका उपचार शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार एक शादी में मिली थी और दोनों भाई उसी के काम से रामनगर जा रहे थे। त्रिलोकपुर चैकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी, और दोनों घायल भाइयों को मामूली चोटें आईं हैं। फिलहाल, उनका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular