Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeअमेठीडीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, लौटी बरात फिर आई तब...

डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, लौटी बरात फिर आई तब हुई शादी

अमेठी- गौरीगंज इलाके में एक शादी समारोह में डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई। इसके बाद रिश्तेदारों के प्रयास से बात बनी। तब शुक्रवार को दोबारा बरात आई और शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा करा ले गए गौरीगंज थाना क्षेेत्र के इंदई का पुरवा मजरे संभावा गांव निवासी नंदलाल कोरी की बेटी नीलम का विवाह प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर गांव निवासी सूरज के साथ तय हुआ था। बृहस्पतिवार को बरात गाजे-बाजे के साथ गांव आई। स्वागत सत्कार के बाद द्वारपूजा की रस्म हो रही थी। बराती डीजे पर डांस करते हुए दुल्हन के द्वारे पहुंचने के लिए निकले थे। रास्ते में डीजे पर किसी गाने की फरमाइश को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। इसमें कन्या व वर पक्ष आमने-सामने हो गए इससे नाराज वर पक्ष के लोग बिना वैवाहिक रस्म पूरी किए बरात लौटा ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पहुंची तो वहां से बरात लौट चुकी थी। बरात लौटने से कन्या पक्ष में मायूसी छा गई। गांव में खुशी के बजाय सन्नाटा छा गया। इस पर दोनों तरफ के कुछ रिश्तेदारों ने बातचीत कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। सुलह के बाद शुक्रवार दोपहर बाद बरात दोबारा आई। तब जाकर शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन का विदा किया गया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कन्या व वर पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular