Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में पांच घर जल कर हुए खाक

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में पांच घर जल कर हुए खाक

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी- संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने पांच घरों की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। अग्नि शमन दल को सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड कर्मी समय पर नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक कई परिवारों के आशियाने जलकर तबाह हो चुके थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली टिकैत नगर क्षेत्र के चैकी बारिनबाग अंतर्गत बरेढी मजरे उदईमऊ में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने राम कैलाश, देसई, लल्ला सहित पांच घरों और घर में मौजूद सामान को जलाकर राख कर दिया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कुछ ही समय में आग ने भयावक रूप इख्तियार करते ग्रामीणों की तमाम कोशिशों को नाकाम करते हुए घरों को तबाह कर दिया। हालांकि घरों में आग पकड़ने के तुरंत बाद ही आग पकड़ने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी लेकिन समय से फायर ब्रिगेड के घटना स्थल पर न पहुंचने की वजह से आग से कई घरों के सदस्यों के आशियाने तबाह हो गए। गांव के अलावा आस पास के अन्य गांवों के लोगों के सहयोग से बाल्टियों से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लगी आग को बुझाया जा सका। घटित हुई घटना से बेघर हुए परिवार के सदस्य बच्चे औरतें सभी सदमे में है। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद और पीड़ित परिवारों के लिए पुनर्वास की मांग की है।
संबंधित गांव के प्रधान राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के अगले दिन क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ पीड़ितों के खाते का ब्यौरा लिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular