Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर, चालक की मौत, सवार...

अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी जोरदार ठोकर, चालक की मौत, सवार जख्मीं

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- लखनऊ गोण्डा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसनपुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से जहां ऑटो चालक की मौत हो गई वहीं दो ऑटो सवार गंभीर रूप से जख्मीं हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की प्रातः करीब तीन बजे मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लोहारन पुरवा, पूरे किन्हौली गांव के निवासी अमीत कुमार वर्मा(26) पुत्र अमर सिंह वर्मा गांव के ही घनश्याम(24) की आटों से रामनगर की ओर से वापस घर की ओर लौट रहा था कि बाराबंकी रामनगर हाईवे पर थाना क्षेत्र के टीआर भट्टा के करीब पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आटों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ में चालक घनश्याम और अमित गम्भीर रूप से जख्मीं हो गए। सूचना पर पहुंची  ऐम्बुलेंस ने घायलों को से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घनश्याम(24) पुत्र बद्री प्रसाद की चिकित्सकों ने मृत होने की पुष्टि की। जानकारी गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रो के बुरा हाल देख लोग भी अपने आंसुओं को रोक नही पा रहे थे। जानकारी अनुसार अमित का इलाज चल रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular