Homeउत्तर प्रदेशठेकेदार की मनमानी में नहीं हो पाई माइनरो की मुकम्मल सफाइर्, ग्रामीणों...

ठेकेदार की मनमानी में नहीं हो पाई माइनरो की मुकम्मल सफाइर्, ग्रामीणों में आक्रोश

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- माइनर सफाई करने में ठेकेदार मनमानी आचरण कर कहीं भी पूरी माइनर की सफाई नहीं की है। जिससे नहरे से आने वाले महीने में पानी से पटना टूट जाती हो किसानों के खेतों में फसलों का नुकसान हो जाता है। लेकिन फिर भी सफाई अभियान में खाना पूर्ति कर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा से निकली बुधनई माइनर की सफाई एक सप्ताह पूर्व ठेकेदार द्वारा शुरू कराई गई थी। जिसको पूरा किया गया है। लेकिन इस माइनर से एक दर्जन गांव के हजारों किसानों की खेती का सहारा सिर्फ माइनर है। लेकिन यहां पर सफाई के नाम पर ठेकेदारों द्वारा मनमानी करके सिर्फ खाना पूर्ति कर किसानों के साथ धोखेबाजी की जा रही है। कई किसानों ने बताया कि बुधनई माइनर की सफाई सिर्फ नवाबगंज रजबहा से लेकर केसरगंज तक किया जाता है। जिससे यहां जानीपुर छेदामियापुरवा आदि गांव में पानी का निकास नहीं होता है। जिससे पटरी कट जाती हैं और हम किसानों की फसल को नुकसान हो जाता है। इसकी शिकायत ग्रामीणों मैं आक्रोश व्याप्त है वहीं उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।
जेई नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular