Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम की अध्यक्षता में हुई तहसील टास्क फोर्स की बैठक, कई को...

एसडीएम की अध्यक्षता में हुई तहसील टास्क फोर्स की बैठक, कई को जारी किया नोटिस

3 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- तहसील टास्क फोर्स की एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थिति रहे जिस पर एसडीएम ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। जिसमें पल्स पोलियो अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम प्रीति सिंह ने  सीएचसी अधीक्षक डॉ. सन्तोष सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर से चलाया जाएगा। जिसमें सुबह 8 बजे से 4 बजे तक बूथ लगाए जाएंगे और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय 8 दिसंबर को खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि टोली के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बूथों पर बुलवाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। बाल विकास विभाग द्वारा 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी सहायिका के माध्यम से बूथ पर भी दवा पिलाई जाएगी। सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है।
एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना है। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।इस मौके पर शैलेश कुमार, रामकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular