Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ लाख कीमत का 27.19 किलोग्राम पोस्ता छिलका पुलिस ने किया बरामद

डेढ़ लाख कीमत का 27.19 किलोग्राम पोस्ता छिलका पुलिस ने किया बरामद

8 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी- कोठी पुलिस ने गुरुवार भोर सुबह दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का 27 किलो 19 ग्राम पोस्ता छिलका समेत डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार भोर हल्का इंचार्ज दरोगा सरफराज अहमद व दरोगा विशेष कुमार कुरील गश्त पर थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डिजायर कार को रोकने की कोशिश की चालक रोकने बजाए हिम्मतपुर नहर पुलिया की ओर भाग निकला। जिसका पीछा करते हुए सुहावां गांव के पास कार सवार दो लोगों  लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी बड़ी घुसवल निवासी अरूण कुमार पुत्र रामेश्वर यादव व थाना सतरिख के ग्राम करीमाबाद मलौली निवासी तुलसीराम उर्फ नन्द कुमार पुत्र मायाराम रावत को गिरफ्तार कर उनके पास से 27.19 किलो पोस्ता छिलका व घटना में प्रयुक्त डिजायर कार यूप 32 एलएन  6555 बरामद कर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज जेल भेज दिया। पुलिस मुताबिक बरामद पोस्ता छिलका की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया बतायी जा रही है पुलिस टीम इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हल्का सरफराज अहमद, दरोगा विशेष कुमार कुरील समेत सिपाही संतोष कुमार सिंह, विवेक कुमार, राजेश्वर सिंह आदि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular