Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जिस्मफरोसी के लिए प्रत्याड़ित करने का आरोप

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया जिस्मफरोसी के लिए प्रत्याड़ित करने का आरोप

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी- दहेज की मांग न पूरी होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में लगाने की कोशिश की। विवाहिता के मना करने ससुरालीज नों ने विवाहिता को मारा पीटा और गर्म तेल डाल दिया इतने पर भी उनका दिल न पसीजा तो उन्होंने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया। मामले में महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दहेज लोभियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। टिकैतनगर के चैकी सुखीपुर क्षेत्र के नवीपुर मजरे खेतासराय निवासिनी एक महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दिया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले मो. इरफान निवासी मोहल्ला पुरानी तकिया निशातगंज थाना महानगर लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शराब का आदी है। शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर शराब पीकर पति सहित घर के सदस्य उसे मारते पीटते रहते थे। कुछ समय से पति, देवर व अन्य सदस्य उससे जिस्मफरोशी का काम करने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। लेकिन उस ने मना कर दिया। अवैध मांग को ठुकराया हुआ देख बौखलाए ससुरालियों ने उस पर खौलता हुआ सरसों का तेल डाल दिया जिससे वह घायल हो गई। महिला ने बताया कि बेसुध हो गई थी उसी हालत में ससुरालियों ने एक फर्जी समझौते पर उससे अंगूठा लगवा लिया और उस समझौते पत्र को महानगर कोतवाली में दे दिया था जिससे कारण उन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उस घटना के कुछ दिन बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और उसकी सभी ज्वेलरी और अन्य सामान उन लोगों ने रख लिया है और आए दिन उसके घरवालों के साथ गाली गलौज करकर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस के अनुसार विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular