सिद्धौर, बाराबंकी- विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरगावां में शुक्रवार को आप की योजना आप के द्वार के तहत शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गयी।
सिद्धौर खंड विकास अधिकारी ध्उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में वृद्धा, विधवा ,व दिव्यांग ,पेंशन संबंधी समस्याएं सुनी गयी। आयोजित शिविर में समस्याओं के निस्तारण हेतु क्षेत्रीय आर्यावर्त ग्रामीण,बैंक आफ इंडिया के कर्मी समेत आदि लोग मौजूद रहे।इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव दीपक कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण धर्मेन्द्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेन्द्र चैरसिया,ग्राम प्रधान रजनी जैसवाल समेत ग्रामीण जन मौजूद रहे।
आप की योजना आपके द्वार तहत जरगांवा में शिविर लगा सुनी गईं जनसमस्याएं
RELATED ARTICLES




