Saturday, February 14, 2026
spot_img

15.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशजनपद के होनहार का भाकिमयू दशहरी के नेताओं ने किया अभिनन्दन

जनपद के होनहार का भाकिमयू दशहरी के नेताओं ने किया अभिनन्दन

बाराबंकी- जनपद के होनहार का सीजीकैट परीक्षा में ऑल इंडिया 20वीं रैंक आने पर जहां पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी होने पर शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में तमाम किसान नेताओं ने माल्यार्पण कर इण्डियन कोस्टगार्ड सेवा में असिस्टेंट कमांडेंट हुए मोहम्मद फुरकान का अभिनन्दन करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी।
बता दें बंकी नगर पंचायत के मोहल्ला उत्तर टोला निवासी गल्फ देशों से सुपरवाइजर के पद से सेवा निवृत हो कृषि कार्य कर रहे मोहम्मद इरफान के होनहार बेटे का चयन सीजीकैट परीक्षा में आल इंडिया 20वीं रैंक के साथ सम्मानजनक चयन हुआ। जिसमें भारतीय कोस्टगार्ड में अस्सिटेंट कमांडेंट पद पर इसी माह ज्वाइन भी करना है।
मोहम्मद इरफान का छोटा पर सुृखी परिवार में फुरकान की एक बहन भी है। जो लखनऊ से ग्रेजुएशन कर रही है। फुरकान की तारीफ करते हुए सलेक्शन से आनंदित उनके पिता ने बताया कि फुरकान बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा जिसमें उसकी आरम्भिक शिक्षा इण्टरमीडिएट तक जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। जिसके बाद उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन कर 2022 से मल्टी नेशनल एमएलसी कम्पनी में बिजनेस एनालिस्ट व डेटा साइटिस्ट के पद नौकरी आरम्भ कर दी। शिक्षा दौरान व्यायाम का फुरकान को शुरू से ही शौक रहा जो उनकी जल सेना में नौकरी की काबलियत में मील का पत्थर साबित हुई। व्यायम व सरकारी सेवाओं की परीक्षा की अनवरत तैयारी व लगन से ही मात्र 26 वर्ष की उम्र में कोस्टगार्ड जैसी महत्वपूर्ण सेवा में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट फुरकान का चयन ही नहीं हुआ बल्कि पूरे देश में 20वीं रैंक भी प्राप्त की।
जिसकी खबर होने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष बाराबंकी निहाल अहमद सिद्दीकी ने अपनी टीम के साथ निवास कार्यालय बंकी मे शॉल व फूलों की माला पहनकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य रूप से वसीक खान, हाजी साबिर अली, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद काशिफ, मोहम्मद तय्यब आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular