Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, तैयारियों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, तैयारियों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक

सतरिख, बाराबंकी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 दिसम्बर 2024 को जनपद न्यायालय में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण प्रथम पीठासीन अधिकारी रमेश चन्द्र, पारिवारिक न्यायालय प्रधान न्यायाधीश  सत्य देव गुप्ता, की उपस्थिति में जनपद न्यायालय समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर प्री-ट्रायल बैठक प्रशासनिक भवन में आहूत की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह के द्वारा लोक अदालत में चिन्हित वादों का अवलोकन किया गया समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित क्लेम पेटीशन, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, फौजदारी के कम्पाउन्डेबल वाद, एन0आई0 एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक के ऋण सम्बन्धी वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, आर्बीटेªशन वाद, प्रीलिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक वादों तथा वे समस्त वाद जो सुलह समझौता के  आधार पर निस्तारित किये जा सकते हैं, उन वादों को ज्यादा से ज्यादा चिन्हित कर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। चिन्हित वादों को एन0जे0डी0जी0 पोर्टल पर अपलोड किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि इस लोक अदालत की सफलता के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया गया है एवं प्रत्येक स्तर पर विस्तृत रूप रेखा तैयार कर उनका क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इस अवसर अपर जनपद न्यायाधीश आनन्द कुमार प्रथम, विशेष न्यायाधीश एस0सी0 एस0टी0 एक्ट राजेश पति त्रिपाठी, द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल समेत अपर जनपद न्यायाधीश संवर्ग एवं सिविल जज संवर्ग के न्यायिक अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular