Homeउत्तर प्रदेशबाईक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत,...

बाईक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, साथी गभीर जख्मीं

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- सफदरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ककहरवा मजार के निकट बुधवार की रात्रि सड़क दुघर्टना में बाईक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बैठे दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेजा।मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादरा निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा पुत्र हरिशंकर वर्मा 28 वर्षीय व थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैंया निवासी लवकुश पुत्र निर्मल दोनों लोग बाइक से बुधवार की रात को मानपुर डिहवा में तिलक समारोह में शामिल हो कर घर वापस लौट रहे थे कि तकिया रोड मिर्जापुर ककहरवा मजार के निकट पहुंचे हि थे कि अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक चालक चंद्र प्रकाश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा सवार लवकुश को मामूली चोटें आई। चंद्र प्रकाश की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। जिसमें एक वर्षीय पुत्र अंश के सर से उठा पिता का साया वहीं पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल है ।
सूचना पर पहुंची सफदरगंज थाना के रसौली चैकी प्रभारी संजय कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular