Homeउत्तर प्रदेशबालाजी लायंस ने किया फादर क्रिकेट कप पे कब्जा

बालाजी लायंस ने किया फादर क्रिकेट कप पे कब्जा

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- केडी सिंह बाबू स्टेडियम मे बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल के तत्वाधान चल रही छठी स्पोर्ट्स मीट ष्उड़ान 2024ष्  ओर से हुई छठी स्पोर्ट मीट श्उड़ानश् का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह गोप के द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर के किया बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अध्य्क्ष श्री रविन्द्र माथुर ने एवं बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल पहनाकर उनका स्वागत किया मुख्य अतिथि माननीय अरविंद सिंह गोप ने  कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी बहुत आवश्यक है। जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने फादर क्रिकेट कप में प्रतिभाग करने वाले सभी पिता को बधाई दी। स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई। जिसमें बालाजी का बचपन और बालाजी अकैडमी के बीच मे पहला मैच खेला गया। जिसमे बालाजी अकादमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बालाजी बचपन की तरफ से सर्वाधिक तेजस कौर ने 18 रन, अंश पाठक 10 रन बनाए और 10 ओवर के सीमित मैच में बालाजी का बचपन स्कूल ने 58 रन पांच विकेट के नुकसान पर बनाए। जवाब में उतरी बालाजी अकादमी मात्र 4 ओवर में लक्ष्य पूरा कर मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। बालाजी एकडेमी की तरफ से सर्वाधिक 28 रन उमर ने एवं 10 रन अनूप ने बनाए। इसी क्रम में फादर क्रिकेट कप में 4 टीमो ने प्रतिभाग किया बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालाजी पैंथर, बालाजी किंग, बालाजी लायंस तथा बालाजी वॉरियर ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मुकाबला बालाजी वॉरियर एवं बालाजी लायंस के बीच में खेला गया। बालाजी वारियर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें 10 ओवर के सीमित मैच में 7 विकेट होकर 71 रन बनाएं बालाजी वॉरियर की तरफ से सर्वाधिक 16 रन प्रवीण ने 14 रन दिनेश ने एवं 10 रन सोनू के द्वारा बनाए।  बालाजी लाइंस की तरफ से सर्वाधिक दो विकेट अमित श्रीवास्तव दो विकेट शामिल जैन एवं एक विकेट पर कितने प्राप्त किया। जवाब में उतरी बालाजी लायंस ने 7.5 ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए। बालाजी लायंस की तरफ से सर्वाधिक 21 राणुरोध ने 22 रन प्रभात ने एवं 11 रन अर्पित ने बनाए। बालाजी वॉरियर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत ने दो विकेट, उमा शंकर ने एक विकेट एवं अरविंद दुबे ने एक विकेट प्राप्त किया।
इसी के साथ बालाजी लायंस ने बड़ी आसानी से 6 विकेट से बालाजी वॉरियर के ऊपर जीत दर्ज किया।वहीं दूसरी ओर बच्चों की माताओं ने पेंटिंग, मेहँदी , गायन और स्पून रेस में प्रतिभाग किया और माताओं ने भी अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें गायन में प्रथम स्थान शाजिया अंजुम एवं कृतिका द्वतीय स्थान पर ज्योति शुक्ला, एवं तीसरे स्थान पर रोली जैन रही। स्पून रेस में प्रथम स्थान, समीना खातून द्वतीय स्थान, सकीना बानो एवं तीसरे स्थान पे प्रीति गुप्ता व पिंकी देवी रही। मेहँदी में प्रथम सामिया खातून द्वतीय स्थान पर तबससुम एवं जुली शुक्ला एवं तीसरे स्थान पर प्रीति गुप्ता एवं सकीना बानो रही। इसी तरह पेंटिंग में प्रथम अंकिता गुप्ता एवं अजीता श्रीवास्तव, द्वतीय स्थान पर प्रिया मौर्य , और तीसरे स्थान जेबा रहीं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular