त्रिलोकपुर, बाराबंकी- गायत्री संस्कार पीठ त्रिलोकपुर में आगामी 25वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर गायत्री मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब हर ओर उत्सव की धूम मचने को तैयार है। बताते चलें कि संस्था के संचालक पवन कुमार नाग ने बताया कि 16 दिसंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव की रूपरेखा पूरी कर ली गई है। सोमवार को विशेष देव पूजन के साथ पावन प्रज्ञा पुराण का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें शांति कुंज, हरिद्वार से आई मंडली द्वारा धार्मिक कथा सुनाई जाएगी। यह कथा तीन दिन तक चलेगी। बुधवार को रात्रि में दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, वहीं गुरुवार को पंच कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर भव्य महाभंडारा भी आयोजित किया जाएगा। सभी धार्मिक आयोजन त्रिलोकपुर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सम्पन्न होंगे। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
गायत्री संस्कार पीठ में आगामी 25वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोर-शोर
RELATED ARTICLES




