Homeउत्तर प्रदेशब्लाॅक प्रमुख व एमएलसी की उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक

ब्लाॅक प्रमुख व एमएलसी की उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी- रामनगर ब्लॉक सभागार में ब्लाॅक प्रमुख संजय तिवारी की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार के संचालन तथा विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। जिसमें साढ़े तीन करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। क्षेत्र पंचायत की बैठक में बोलते हुए ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान आपसी मतभेद भुला कर गांवों के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कृषि डॉ दलबीर सिंह यादव ने किया। ब्लॉक प्रमुख श्री तिवारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें। बीडीसी सदस्य ग्राम प्रधान अगर कोई काम लेकर आते हैं तो उनकी बात सुनी जाए समस्या का निस्तारण किया जाए। सचिव ग्राम प्रधान सामंजस्य बनाकर गांव के विकास के लिए काम करें। विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को इस उम्मीद के साथ चुना है कि गांव का विकास होगा इसलिए अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधानों से तालमेल बैठकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन तक पहुंचाने का काम करें। खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर सदस्यों को जानकारी दी पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। तथा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि सौरभ  कमलेश अवस्थी, अब्दुल मन्नान दीपू अवस्थी सुनील यादव राम मूरत चैहान बीपी सिंह गब्बर यादव शाहिद तमाम  प्रधान  व बीडीसी सरवर हुसैन विनीत राय विजय कुमार  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।  

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular