Homeउत्तर प्रदेशट्रक की चपेट में आकर पति-पत्नी हुए जख्मीं मासूम बच्ची की हुई...

ट्रक की चपेट में आकर पति-पत्नी हुए जख्मीं मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत में लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर कोटवा सड़क के निकट ट्रक हादसे में बाइक पर सवार पति पत्नी जहां बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं उनकी करीब 5 वर्षीय  मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जख्मी पति पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में  इलाज  के लिए भर्ती कराया, जिनकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है मिली जानकारी के मुताबिक थाना देव के खजूरपुर पुलिस चैकी माती निवासी करीब शिवम(35 वर्ष) पुत्र घनश्याम अपनी पत्नी करीब शिवानी(30 वर्ष) व लगभग 5 वर्षीय पुत्री प्राची के साथ एक ही बाइक से अयोध्या की तरफ से बाराबंकी जा रहे थे। तभी राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर जहां मासूम बच्चे की मौत हो गई वहीं पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि एक बच्ची सहित तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमे बच्ची मृत अवस्था में थी वही महिला व घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में चैकी हथौन्धा इन्चार्ज उपनिरीक्षक उदय शंकर सिंह चैहान ने बताया घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular