Wednesday, February 11, 2026
spot_img

23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबुखार से वृद्धा की मृत्यु , 23 भर्ती

बुखार से वृद्धा की मृत्यु , 23 भर्ती

रायबरेली- ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में जुकाम, बुखार, सांस, खांसी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार की सुबह बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बुखार, डायरिया के 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में सुबह से ही ठंड में मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। दवा व परचा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन देखने को मिली।सोमवार जमोड़ी निवासी ननका 60 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर भर्ती कराया गया। वृद्धा को बुखार के साथ ही सांस लेने की समस्या थी। इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।  इसके अलावा जुकाम बुखार के चपेट में आने के बाद अनुपम 3, सुनीता 40, रामफल 65 शोहनलाल 64 सावित्री 47 देव तिवारी 10  प्रिया 12 समेत 23 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी सोमवार होने के कारण भीड़ दिखी। सुबह से ही ठंड में खड़े होकर लोगों ने परचा बनवाया। ओपीडी कक्षों के बाहर भी भीड़ रही। मेडिसिन और ह्दय रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज आए। बाल रोग विभाग में भी लोग बच्चों का इलाज कराने के लिए पहुंचे। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी भीड़ रही। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि ठंड बढऩे के कारण लोग एहतियात बरतें। समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।                                                                                                                                                                                  शहर के कहारो का अड्डा निवासी रजिया 1 माह पुत्र नदीम को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बच्ची सेप्टीसीमिया के चपेट में आ गई थी। उसके फेफड़े में सडऩ शुरू हो गई थी। हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular