Homeबड़ी खबरपलवल की प्रमुख संस्था मानव सेवा समिति नर सेवा नारायण सेवा सिद्धांत...

पलवल की प्रमुख संस्था मानव सेवा समिति नर सेवा नारायण सेवा सिद्धांत को मानते हुए लगातार इस जबरदस्त कड़ाके की सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए सहायक बनी

7 / 100 SEO Score

पलवल – में इसी श्रृंखला में आज मानव सेवा समिति द्वारा चौथा जर्सी वितरण कार्यक्रम राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें 96 बच्चियों को संस्था द्वारा जर्सी प्रदान की गई। जैसा कि पलवल में संस्था को शुरू हुए 15 साल हो गए हैं और लगातार 15 सालों से संस्था जरूरतमंदों के लिए सहायता करती आ रही है वही समिति के संरक्षक चंद्रसेन जैन, विशाल जैन, (जैन कैटर्स) ने इन बच्चों की जरूरत को देखते हुए मानव सेवा समिति के बैनर तले 96 जरूरतमंदों की सेवा कर यह नेक कार्य किया। स्कूल प्रधान बिजेंद्र चौहान एवं सीनियर स्कूल प्रिंसिपल सारिका मैडम एवं नीरू शिवम सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने समिति के सदस्यों का बुके देखकर एवं फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया।  समिति की अध्यक्ष सीता वर्मा का कहना है कि आज उन्होंने जो अनुभव किया वह उन्होंने आज से पहले कभी नहीं किया| आज जब प्राइमरी स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को जर्सी दी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था! उन्होंने तुरंत पॉलिथीन में से जर्सी निकालकर सभी बच्चों ने पहननी शुरू कर दी। उनको पहनते हुए देखकर, उनका उत्साह देखकर, उनकी खुशी देखकर समिति के सभी सदस्य गदगद हो गए और उन्होंने कहां यह हमारी यह छोटी सी सहायता, छोटी सी सेवा, किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। आज के कार्यक्रम में अर्जुन विरमानी, शुभलता शर्मा, जयश्री जिंदल, राज बहादुर रावत, राजेश अरोड़ा, कृष्णा सिंह, भारती गोयल, डॉ सुरेंद्र भारद्वाज, प्रतिभा सिंगला, वेद प्रकाश दीक्षित, सविता बघेल, राजेश अरोड़ा, जयश्री जिंदल एवं डॉ रूप कुमार उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular