Homeबड़ी खबरहोडल थाना में कोई बेवजह नहीं मिली शिकायत वही 12 पुलिस कर्मियों...

होडल थाना में कोई बेवजह नहीं मिली शिकायत वही 12 पुलिस कर्मियों को उनके अच्छे कार्यों को लेकर पलवल एसपी ने किया उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित।

8 / 100 SEO Score

पलवल – जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी धंधा करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन, आईपीएस ने थाना होडल में आयोजित शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए वहां उपस्थित पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी होडल श्री कुलदीप सिंह ,थाना एवं क्राइम यूनिट प्रबंधकों को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना होडल से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैंत्रिपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । इस दौरान पुलिस कप्तान पलवल ने थाना का औचक निरिक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। आज आयोजित शिविर में होडल थाना व अन्य थानों की 26 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुडी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। उन्होने बताया कि होडल थाना में कोई भी शिकायत बेवजह लंबित नहीं मिली है तथा साफ सफाई व्यवस्था भी ऊंचे दर्जे की मिली है। उन्होंने कहा कि थाना औचक निरीक्षण एवं कार्य समीक्षा उपरांत दो SI,3 ASI व दो हेड कांस्टेबल व पांच महिला कांस्टेबल को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र/ रिवॉर्ड की घोषणा भी की गई है।

रिपोर्ट – संतोष शर्मा 

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular