Homeउत्तर प्रदेशबाईक की आमने सामने भिड़न्त में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर...

बाईक की आमने सामने भिड़न्त में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, दो भर्ती

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर डूबकी मोड़ के निकट आमने सामने दो मोटरसाइकिलो के बींच हुई भिड़ंत मे सड़क पर गिरे एक युवक को अज्ञात वाहन ने  कुचल दिया जिसमें गम्भीर रूप से घायल को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया है। जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम डूबकी निवासी 24 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र राजाराम अपने साथी आलम पुत्र अल्ताफ के साथ  बाइक से मसौली बाजार से घर लौट रहे थे  डूबकी मोड़ पर घर जाने के लिए जैसे ही मुडे जनपद बहराईच के जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम डम्मीपुरवा  निवासी दीनानाथ जो अपनी पत्नी माधुरी के साथ बाईक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। दोनों बाईकों के बीच टक्कर हो गई। बाइक पर सवार सड़क पर गिर पड़े।इसी बीच काफी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने आशीष को कुचल दिया। जिसमें गम्भीर रूप से घायल आशीष को पुलिस ने ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। आलम और माधुरी  को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। जहां आलम के पैर में फेचर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस भागने वाले वाहन की तलाश में लगी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular