बहराइच- के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर पुलिस चौकी में घुस गया। इससे चौकी का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिमनगर पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर घुस गया। हादसे में चौकी में खाना बनाने वाले राम आधार और ट्रक ड्राइवर मुरादाबाद निवासी विक्की व खलासी अंकुर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर चालक काफी स्पीड में था और उसने दो बैरियर भी तोड़ दिए। बैरियर तोड़ने के बाद ट्रेलर चौकी के मेस को तोड़ता हुआ पलट गया। इससे दो बैरियर, 7 कुर्सियां, मेस के बर्तन, गैस चूल्हा, बाइक आदि क्षतिग्रस्त हुई है।
अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी में घुसा ट्रेलर, फॉलोवर सहित तीन घायल
RELATED ARTICLES




